रिपोर्टर/अमित कुमार
चंदौली वाराणसी रानी घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान चन्दौली निवासी दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गई।इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों ने युवकों को डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया।वही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों का शव निकाल कर कब्जे में ले।लिया व अग्रिम कार्यवाई में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो-रोकर पूरी तरह से बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूढ़े खुर्द गांव निवासी कन्हैया यादव के पुत्र 25 वर्षीय सुभाष यादव उर्फ कल्लू, तथा नंदलाल यादव के पुत्र 18 वर्षीय शुभम यादव वाराणसी के रानी घाट पर पहुंचकर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे कि अचानक गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए और शोर मचाए।तब तक गहरे पानी में डूबने से दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला।और कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इधर लोगों ने किसी तरह घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दिया गया। सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें