सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों को कटाई को लेकर आक्रोश - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 25 जून 2023

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों को कटाई को लेकर आक्रोश



रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा चंदौली से सैदपुर सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू है। चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी और मशीने लगाकर वर्षो पुरानी विशालकाय पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से किया जा रहा है। शनिवार को भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी कार्यालय में पेड़ों कटाई पर रोक लगाने के लिये पत्रक सौपा। जिलाधिकारी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग किया।

भाकपा माले के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्ग को चौड़ीकरण के नाम पर शासन प्रशासन की ओर से करोड़ों रूपये खर्च किया जा रहा है। इसके आड़ में चंदौली सैदपुर राजमार्ग में हरे विशालकाय पीपल, बरगद, आम ,नीम, जामुन आदि पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है। पेड़ों की कटाई के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे। कोरोना काल में आक्सीजन के अभाव में लोग दम तोड़ रहे थे। देश विदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर जलवायु को संरक्षित करने पर बहस चल रही है । हमारे देश में विकास के नाम पर हरे विशालकाय वृक्षों को काटकर हाईवे वनाया जा रहा है। यही नही प्रदेश की सरकार हर साल लाखों पौध रोपण कागजों में लगवाती है। आज तक कोई पौधा पेड़ नही बन पाया। अंत में भाकपा माले का प्रतिनिधि मंडल पर्यावरण को बचाने को लेकर जिलाधिकारी के नाम से एसडीएम कार्यालय में पत्रक सौपा। इस मौके पर श्रवण कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages