नाला और बाहा की साफ सफाई व निर्माण नही होने से जलभरॉव - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 25 जून 2023

नाला और बाहा की साफ सफाई व निर्माण नही होने से जलभरॉव


रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा कस्बावासी लम्बे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे है। अधिकारियों की निर्देश के बाद भी जल निकासी की प्रमुख समस्या से कस्बावासी और राहगीरों को राहत नही मिल रहा है। शनिवार को हुई बरसात में ही मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाने वाली मार्ग झील में तब्दील होगया है। जल निकासी की व्यवस्था नही होने पर कस्बावासियों ने शासन प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। समस्या से निजात नही मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।


कस्बावासियों का आरोप है कि टिमिलपुर और नागेपुर व ईटवा गांव सभा की प्रमुख नाला व बाहा पटा पड़ा हुआ है। समस्या होने के बाद भी प्रधान प्रतिनिधि मौन साधे हुए है। नाला निर्माण और साफ सफाई के नाम पर लाखों रूपये खर्च किया जा रहा है। इसके बाद भी जल निकासी की समस्या बनी हुई। बरसात में सकलडीहा चंदौली मार्ग और कस्बा की भीतरी मार्ग और ब्लॉक रोड झील के रूप में तब्दील होगया है। पैदल राहगीर से लेकर कस्बावासी ब्लॉक और तहसील प्रशासन के चुप्पी साधे रहने पर नाराजगी जताया। कस्बावासियों ने जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। उधर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि रोस्टर लगाकर साफ सफाई अभियान कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages