आधा दर्जन चखने के दुकानदारों को पुलिस ने भेजा जेल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 21 जून 2023

आधा दर्जन चखने के दुकानदारों को पुलिस ने भेजा जेल


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा ईटवा गांव में संचालित शराब दुकान व चखने की दुकान को हटाने को लेकर सोमवार को दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने एसडीएम और सीओ कार्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया। अधिकारियों के निर्देश पर चखने दुकानदारों द्वारा मनमानी करने पर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन चखने के दुकानदारों को शांति भंग की धारा में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय भेजा। चखने की दुकान बंद होने से शराब की दुकान के सामने सन्नाटा पसरा रहा।


ईटवा गांव के 35 वर्षीय रामू राजभर की बीते शनिवार को शराब दुकान के सामने चखने दुकान के बाहर शव पड़ा हुआ था। परिजनों का आरोप था कि चखने के दुकानदारों ने युवक के साथ मारपीट किया। इसके बाद परिजनों को सूचना तक नही दिया। आक्रोशित महिलाओं ने शव को रिक्सा टाली पर रखकर सकलडीहा कमालपुर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। आक्रोशित महिलाओं ने शराब की दुकान व चखने की दुकानों को हटाने को लेकर दर्जनों की संख्या में एसडीएम और सीओ कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध किया।सीओ राजेश कुमार राय ने चखने की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया था। इस क्रम में कोतवाली पुलिस ने पुलिस की हिदायत के बाद भी खोले जाने व हंगामा करने पर आधा दर्जन चखने के दुकानदारों को पाबंद करते हुए एसडीएम न्यायालय भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि चखने की दुकान खोलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages