जल निकासी की समस्या को लेकर कस्बावासियों ने किया प्रदर्शन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 21 जून 2023

जल निकासी की समस्या को लेकर कस्बावासियों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्टर/ अमित कुमार

सकलडीहा मौसम विभाग की ओर से आगामी दो चार दिनों में मानसून आने की संभावना है। वही दूसरी ओर कस्बा में जगह जगह गढ़ई व नाला और बाहा पटता जा रहा है। जिसे लेकर कस्बावासी परेशान है। मंगलवार को जल निकासी की समस्या को लेकर परेशान कस्वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तहसील और पुलिस प्रशासन की मिली भगत से नाला और बाहा पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उधर भू स्वामी द्वारा अपना नंबर बताया जा रहा है। उधर व्यापारियों ने समस्या का निजात नही होने पर दुकाने बंदकर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।



शासन की ओर से बाहा ,नाला और गढ़ई सहित सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जा को लेकर अभियान चलाये जाने का निर्देश है। इस क्रम में तहसील और पुलिस प्रशासन के संयुक्त टीम की ओर से एक सप्ताह पूर्व बुल्डोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया था। यहां तक कब्जा करने वालों को जेल भी भेज दिया गया है। लेकिन पिछले कई दिनों से नाला और बाहा को पाटकर भू स्वामियों द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षो से बाहा और नाला के माध्यम से बरसात की पानी का निकासी होता था। 

लेकिन कुछ भू स्वामियों द्वारा बाहा को भी पाट दिये जाने के बाद घरों का पानी भी नही निकल रहा है। इसे लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। केन्द्रीय मंत्री व सांसद सहित विधायक से कस्बावासियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टिमिलपुर अशोक कुमार, दिलीप गुप्त, दिनेश, सुनील, कलाम सुनील रस्तोगी, अशोक जायसावाल सहित अन्य मौजूद रहे।


जल निकासी की व्यवस्था नही होने पर डूबेगा सकलडीहा
जल निकासी को लेकर ग्राम प्रधान सकलडीहा, नागेपुर और टिमिलपुर द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया तो आने वाले दिनों में बरसात का पानी से सीओ कार्यालय, डायट, तहसील परिसर, केातवाली, ब्लॉक, विद्युत उपकेन्द्र, कृषि उपसंभाग सहित कस्बा में जलभरॉव की स्थिती होगी। ग्राम सभा और अधिकारियों की चुप्पी से व्यापारियों में आक्रोश है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages