रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा पंचायत विभाग की ओर से कराये जा रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता की जांच को लेकर सोमवार को प्राविधिक लेखा परीक्षक लखनऊ और वाराणसी मंडल की टीम विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत सचिव और तकनिकी सहायकों से कार्यो की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। आडिट टीम की जांच पड़ताल से पंचायत कर्मी और ठेकेदारों में खलबली मची रही।
विकास कार्यो की गुणवत्ता को लेकर शासन की ओर से सख्त निर्देश है। इस क्रम में प्राविधिक लेखा परीक्षक लखऊन एसपी सिंह (टीएसी)टेक्निकल आडिटर सेल की टीम वाराणसी मंडल टीएसी के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंची।
इस दौरान सभी पंचायत सचिव, तकनिकी सहायक और अधिकारियों के साथ क्रमश: विकास कार्यो की समीक्षा किया। भुगतान से लेकर टेंडर प्रक्रिया के बारे में जानकारी लिया। बगैर टेंडर प्रकाशित कराये कार्य होने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। अंत में बढ़वल खास गांव में पहुंचकर स्कूल की बाउंड्री, व इंटर लॉकिंग कार्य सहित अन्य कार्यो की गुणवत्ता की जांच किया।इस मौके पर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय, ज्वाइंट बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, सचिव गणेश यादव, पवन दूबे, संजय यादव, शशीकांत, अरविंद गौतम, प्रिया मौर्या, जितेन्द्र यादव,महेन्द्र यादव,टीए रामअवतार सिंह,प्रधान नंदलाल सिंह, निधि सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें