रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप बढ़वलडीह गांव के पास मंगलवार को सुबह रेलवे लाइन पार करते समय डाउन में पटना की ओर जा रही एक्सप्रेस टे्रन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया | जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पीएम की कार्रवाई में जुट गई है।
विकासखंड के धराहरा मड़ई गांव के निवासी हरि यादव के तीन पुत्र पिंटू यादव, अविनाश उर्फ बबलू और करन यादव हैं । 25 वर्षीय अविनाश यादव किसी काम से सकलडीहा रेलवे स्टेशन जा रहा था। बढ़वलडीह गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय डाउन में जा रही हमसफर बंगलौर गाड़ी नंबर (22354) सुबह साढ़े सात बजे करीब टे्रन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत होगयी। स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये अपने साथ ले गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
इनसेट में .........
बेटे की क्षत विक्षत शव देख परिजन हुए बेसुध
धरहरा गांव के हरियादव के तीन पुत्रों में तीसरे नंबर पर अविनाश उर्फ बबलू मिलन सार स्वभाव का था। पिछले कुछ दिनों से गुमशुम रहता था। सुबह घर से अचानक चले जाने पर परिवार के लोग अनजान थे। करीब साढ़े आठ बजे आधार कार्ड पर दर्ज नाम और पता के आधार पर परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन हैरान होगये। मौके पर बेटे की क्षत विक्षत शव देख पिता हरि यादव, माता कमला भाई पिंटू व करन बेसुध होगये। दहाड़ मारकर रोने लगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें