रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर के शिक्षक सहित विभिन्न संगठन के लोग पिछले लंबे समय से लामबंद है। सोमवार की देर रात अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पेंशन बहाली रथ यात्रा सकलडीहा कस्बा में पहुंची। डा. आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद शिक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान अटेवा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण करते हुए गर्मजोशी के साथ नारे लगाते हुए स्वागत किया।
अटेवा शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारियों का अधिकार और सम्मान है। पेंशन बहाली के लिए सरकार को आगे आकर कदम बढ़ाना चाहिए । पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल कर दिया गया है । उत्तर प्रदेश में भी सरकार शिक्षक कर्मचारियों के हित का ध्यान में रखते हुए पेंशन बहाली लिए ठोस कदम उठाना चाहिए । सरकार अगर शिक्षक संघ की मांगों को अनदेखा किया तो पेंशन बहाली तक आन्दोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर अटेवा ज़िला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, ज़िला संगठन मंत्री अरुण रत्नाकर, ज़िला सांस्कृतिक मंत्री निठोहर सत्यार्थी, रामजी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजेश दादा,रामजी यादव ,लोरिक राम निठोहर सत्यार्थी गिरिजेश दादा रवींद्र प्रताप अजय यादव देवेंद्र यादव कन्हैया गुप्ता बृजेश श्रीवास्तव, राकेश चौरसिया, ज्ञानचंद, निशांत, सतेन्द्र राय, दीनदयाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें