बगैर रजिस्टे्रशन संचालित चार हास्पीटल व एक अल्ट्रा साउंड सेंटर सीज - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 7 जून 2023

बगैर रजिस्टे्रशन संचालित चार हास्पीटल व एक अल्ट्रा साउंड सेंटर सीज

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय के निर्देश पर मंगलवार को दोपहर बाद एसडीएम मनोज पाठक और एडीशन सीएमओ डा. आरबी शरण व सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव के नेतृत्व में चार हास्पीटल और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी किया गया। बगैर रजिस्टे्रशन संचालित व साक्ष्य नही दिखाने पर चार हास्पीटल और एक अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीज कर दिया गया। हास्पीटलों में भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पलात में भर्ती कराया गया। विभागीय जांच पड़ताल से हास्पीटल और अल्टासांउड व पैथलॉजी सेंटर संचालकों में खलबली मच गया। कई संचालक अपनी नर्सिंग और जांच सेंटर बंद कर छापेमारी टीम के आगे पीछे वॉच करते रहे।






जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्राइवेट हास्पीटलों के कारण मिल रही शिकायतों को दुरूस्त करने की कवायद में जुट गये है। इस क्रम में सीएमओ के निर्देश पर एसडीएम मनोज पाठक व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ दोपहर बाद छापेमारी की कार्रवाई शुरू किया। घरचित नहर के पास सकलडीहा चंदौली मार्ग पर पूजा हास्पीटल पर छापेमारी किया। वहां एमबीबीएस डाक्टरों के बोर्ड पर नाम होने के बाद कोई डाक्टर मौजूद नही होने व कोई साक्ष्य नही दिखाया गया। वहां पर आपरेशन किये गये दो मरीज लोकनाथ राय 60 विनोद राय40 शिवगढ़ गांव निवासी को एम्बुलेंस से बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद हास्पीटल को सीज करा दी गयी। इसके बाद एक अल्टासाउंड सेंटर पर छापेमारी किया गया। 


जहां डाक्टर नही होने के बाद भी 26 अल्ट्रासाउंड होने पर नाराजगी जताते हुए बंद करा दिया गया। इसके पूर्व एसडीएम आवास के समीप संचालित हास्पीटल पर छापेमारी किया गया। जहां ओटी सहित विभिन्न प्रकार की दवा प्राप्त किया गया। अंत में सकलडीहा राजावाहा मार्ग पर दो हास्पीटलों पर छापेमारी किया गया। साक्ष्य नही दिखा पाने पर हास्पीटलों को सीज करा दिया गया। एडीशनल सीएमओ डा. आरबी शरण ने बताया कि बगैर रजिस्टे्रशन संचालित हास्पीटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।  इस मौके पर एडीएम मनोज पाठक, सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव,कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य, लव मिश्रा, क्षितिज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


इनसेट में........
हास्पीटलों पर एमबीबीएस डाक्टरों की उपस्थिती होगा अनिवार्य
रजिस्टर्ड हास्पीटलों पर दर्ज एमबीबीएस डाक्टरों की उपस्थिती और समय निर्धारित होगा। हास्पीटल के बाहर बड़े अक्षरों में डाक्टर के बैठने का समय लिखा होना चाहिये। मुख्य चिकित्साधिकारी के नाम से डाक्टरों की ऐफीडेविड जमा किया जायेगा।


आशा कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
जांच के दौरान एक सेंटर पर तीन आशा कार्यकत्री के होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नाम नोट कर सीएचसी अधीक्षक को कार्रवाई के लिये लिखा। चेताया किसी भी हास्पीटल या जांच केन्द्र पर आशा कार्यकत्री मरीज के साथ पाने जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
कोट.......
बगैर रजिस्टे्रशन संचालित हास्पीटलों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। हास्पीटलों पर एमबीबीएस डाक्टरों के नही होने पर हास्पीटल को सीज करा दी जायेगी। डा. वाईके राय मुख्य चिकित्साधिकारी चंदौली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages