रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा कस्बा में बुधवार की रात चोरों ने आधा दर्जन घरों में चोरी का प्रयास किया। एक घर मे घुसे चोर ने सोई महिला के गले से चेन काट कर भाग निकले। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया।बुधवार की देर रात चोरों ने एक साथ आधा दर्जन घरों में चोरी का असफल प्रयास किया। नंद लाल गोंड़, अनवर अली,भोंदू अली, भैरो राय, रजिया, घुरफेक्कन राय, रामनगीना सेठ, अलीम अहमद व इजहार के घर में चोर चोरी की नीयत से घुसे। इजहार के घर सोयी पुत्री शमा परवीन बानो के गले से चोरों ने धारदार चाकू चेन काट लिया। नींद से उठी महिला के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। भुक्तभोगियों के अनुसार चोरों ने सभी घरों के बाहर जल रही लाइट को बुझा दिया। लेकिन आहट मिलने पर चोर चोरी करने में सफल नही हुए। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया और गश्त बढाने की मांग की। इस मौके पर गुड्डू खान, इजहार खान, इलियास खान, विक्की सेठ, प्रदीप कुमार, संदीप व दुलारे सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें