अलग अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल दो की हालात गंभीर - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 9 जून 2023

अलग अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल दो की हालात गंभीर

 रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चहनियां खड़ेहरा मुख्य मार्ग पर  बुद्घवार की दोपहर में लगभग 2 बजे के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटने से चालक के साथ एक चालक का साथी भी जख्मी हो गया।वही आस पास के ग्रामीणों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक डॉ0 एलबी शर्मा ने दोनों घायलो का तत्काल प्राथमिक इलाज करना शुरू कर दिया।वही ऑटो चालक काजू 28 पुत्र सुग्रीम राम की हालत गंभीर देख जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया इस  जिलाअस्पताल से इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालात गंभीर देख ट्रामासेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया।

वही दूसरा घायल सरवन 28 पुत्र छविराम की हालत खतरे से बाहर बताया गया जहाँ इलाज के घर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनो घायल सकलडीहा टिमीलपुर गांव निवासी बताए गए।दोनो घायल अपने निजी रिस्तेदार को छोड़ने चहनियां के चकरा गांव जा रहे थे ।इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होने जाने से पलट गई।व दोनो घायल हो गए।

वही दूसरी तरफ सकलडीहा भोजपुर गांव निवासी दया सिंह 65 व साथ मे  मोटरसाइकिल चालक सूर्यांश सिंह 20 सकलडीहा अपने निजी कार्य से आ रहे थे कि विपरीत दिशा से जा रहा फ्लिप कार्ड कर्मचारी के वाहन के पीछे बैग के  धक्के से सूर्यांश व दया सिंह गिर कर घायल हो गए।वही दोनो घायलो को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य पर भर्ती कराया गया।जहाँ दोनो घायलो का प्राथमिक इलाज किया गया।इसी दौरान धरहरा गांव के समीप अलसुबह अज्ञात बोलरो के धक्के से बुजुर्ग घायल जहा सकलडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती के दौरान जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages