जनचौपाल स्थल पर अवैध अतिक्रमण को ब्लॉक प्रशासन ने हटवाया - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 9 जून 2023

जनचौपाल स्थल पर अवैध अतिक्रमण को ब्लॉक प्रशासन ने हटवाया

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा जिलाधिकारी निखिल कुमार टी फुंडे के नेतृत्व में शुक्रवार को जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जनचौपाल कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक प्रशासन की ओर से गुरूवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक शौचालय स्थल के समीप अवैध रूप से किये गये अवैध अतिक्रमण को ब्लॉक प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ हटवाया।

जनचौपाल में ब्लॉक से लेकर स्वास्थ्य विभाग, बिजली, सिंचाई, वन विभाग, मत्स्य, बाल बिकास, श्रम विभाग, एनआरएलएम सहित दर्जनों विभाग की ओर से जनचौपाल में स्टॉल लगाया जायेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से गांव के विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। इस क्रम में ब्लॉक प्रशासन पिछले दो दिनो से जनचौपाल कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जुट हुआ है।

सामुदायिक शौचालय के समीप अवैध रूप से अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके साथ ही पूरे गांव में साफ सफाई अभियान के साथ पीएम और सीएम आवास के लाभार्थियो से मिलकर जानकारी ली गयी। अंत में कार्यक्रम स्थल पर पानी और छाया की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय, ज्वांइट बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय सचिव जितेन्द्र यादव, ग्राम प्रधान निरंजन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages