रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा चंदौली। लखनऊ कोर्ट की घटना के बाद जिले की पुलिस काफी अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। बुधवार को शूटर जीवा की हत्या के बाद चन्दौली न्यायालय का पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं सुरक्षा ब्यवस्था के बारे में जिला जज के साथ मिलकर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए गहनता पूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ ही बार एसोशिएशन के पदाधिकारियों से मिलकर सुरक्षा ब्यवस्था में लगे मेटल डिडेक्टर की प्रकिया में सहयोग करने के लिए विशेष आग्रह किया। चर्चा के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी, मेटल डिडेक्टर सहित अन्य उपकरणों का निरीक्षण किया गया। वहीं न्यायालय परिसर की सुरक्षा ब्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों से उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में हमेशा भ्रमण करते रहें। कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी सघन जांच करें, वाहनों की चेकिंग लगातार करते रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सदर राजीव सिंह, अनिल पांडेय के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें