रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा प्रदेश स्तरीय आवाहन पर शुक्रवार को भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा व अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सकलडीहा तहसीलदार से मुलाकात किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मिर्जापुर जनपद के सदर तहसील अर्न्तगत कोटवा पांडेय गांव के तीन सौर गरीब परिवार को पुनर्वास की व्यवस्था व फर्जी मुकदमा वापस कराने की मांग किया।
प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से गरीबों पर फर्जी मुकदमा लगाकर उनके घरों को जमींदोज किया जा रहा है। इससे आम जनता में भारी आक्रोश है। वक्ताओं ने एंटी भू माफिया कानून की आड़ में गरीबों को बेदखल करने की कार्रवाई पर रोक लगाने व वनाधिकार कानून के तहत साढ़े चार एकड़ में गरीबों को पट्टा देने व फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग किया। अंत में प्रतिनिधि मंडल ने शासन प्रशासन को चेताया कि गरीबों का उत्पीड़न बंद नही होने पर भाकपा माले आन्दोलन के लिये सड़क पर उतने के लिये मजबूर होगा। इस मौक पर प्रतिनिधिमंडल में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह,सचिव कामरेड उमानाथ चौहान,श्यामदेई,सारनाथ राय,अमित कुमार सोनू, बसावन चौहान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें