बकाया भुगतान के लिये डोर टू डोर बिजली विभाग ने शुरू किया कैम्प - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 10 जून 2023

बकाया भुगतान के लिये डोर टू डोर बिजली विभाग ने शुरू किया कैम्प

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा बिजली बिल की बकाया वसूली और निगरानी के लिये विभाग की ओर से एक माह की डोर टू डोर कैम्प शुरू किया गया है। शुक्रवार को कस्बा स्थित छोटी मस्जिद के समीप रोजगार सेवक भवेश त्रिपाठी के आवास पर कैम्प शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के 87 हजार रूपये राजस्व की वसूली जमा किया गया। 28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किया गया। विभागीय पहल से ग्रामीणों को घर बैठे बिजली बिल जमा करने की सहुलियत मिलने लगा है।
शासन की ओर से बिजली बकायेदारों को किस्तवार बिजली जमा करने का निर्देश है। इसके साथ ही बकाया पर कटा कनेक्शन अवैध तरीके से संयोजन मिलने पर कार्रवाई का निर्देश है।

इस क्रम में एसडीओ संजय कुमार और जेई मनीष कुमार के निर्देशन में एक माह का डोर टू डोर बकाया जमा करने की कैंप शिविर का आयोजन शुरू किया गया है। इस दौरान 25 उपभोक्ताओं से करीब 87 हजार रूपये राजस्व की वसूली जमा कराया गया। इसके साथ ही 28 उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा नही करने पर कनेक्शन काट दिया गया। इसके साथ ही तीन लोगों के खिलाफ अवैध तरीके से जलाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराने की निर्देश दिया गया। एक्सीईएन राजन कुमार ने बताया कि डोर टू डोर बकाया जमा करने से उपभोक्ताओं को सहुलियत मिलेगा। इस मौके पर रोजगार सेवक भवेश त्रिपाठी,जेई मनीष कुमार, प्रवीण कुमार,नितिन पाल, दिलीप कुमार,कौशल कुमार ,राजन यादव,संजय राय, महेन्द्र गुप्ता  सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages