रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा डायट परिसर में संचालित सकलडीहा परिषदीय विद्यालय नंबर तीन पर शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के तहत समर कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान कक्षा 1 से 3 तक के अध्ययनरत बच्चों का अधिगम स्तर बेहतरीन बनाने व कक्षा अनुरूप स्तर पर लाने के लिए जनभागीदारी कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षण आवरण में सृजनात्मकता के साथ सीखने का प्रयास किया।
डायट प्राचार्य डा. माया सिंह ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को निपुण भारत मिशन के तहत अधिगम स्तर पर बेहतर करने के लिये कवायद शुरू किया गया है।
जिससे बच्चों में रचनात्मक विकास और प्रतिभा का निखार हो सके। कैंप शिविर में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्राचार्य डॉ माया सिंह ने पेंसिल, कट्टर, चार्ट पेपर,कलर आदि शिक्षण सामाग्री पुरस्कार के रुप में वितरित किया गया। इसके पूर्व डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा बनाया गया जी 20 चार्ट एवं मॉडल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में बच्चे और उनके अभिभावकों का सकारात्मक जुड़ाव रहा । इसम मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रिया पाण्डेय, प्रवक्ता डा० रोशन सिंह, जयन्त कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, केदार यादव, हरवंश यादव, चंद्रधर दीक्षित, हिमांशु पांडेय, स्वाति राय कमर अयूब देवेंद्र कुमार, अजहर सहीद आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें