लाखों के आभूषण सहित चालीस हजार नगदी उड़ाया - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 11 जून 2023

लाखों के आभूषण सहित चालीस हजार नगदी उड़ाया

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा क्षेत्र में चोरी की लगातार घटना से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने बथावर गांव में तीन घरों में दबे पांव घुसकर करीब पांच लाख के आभूषण सहित चालीस हजार नगदी लेकर चंपत होगये। इस दौरान घर में सो रही एक अन्य महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

बथावर गांव के सत्यप्रकाश यादव के घर में दिवाल फांदकर चोर दबे पांव छत पर चढ़ गये। उपर कमरा खुला होने पर चोरों ने आसानी से आलामारी खोलकर पत्नी तारा देवी का सोने की दो मंगलसूत्र, सोने की तीन सिकड़ी, चार अंगूठी, दो जोड़ा झुमका सहित 38 हजार रूपया नगदी निकाल लिया।

छत से नीचे उतरते समय बेड पर सो रही बेटी पूजा के गले में पहनी मंगलसूत्र पर ब्लेड से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लेकर भाग निकले। घर की महिलाओं को शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने कुछ दूर तक पीछा किया। चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। इसके पूर्व बथावर गांव के शेखर यादव के घर से चोरों ने सोने की अंगूठी और राजेश यादव के घर से सामान लेकर भाग निकले। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय दरोगा मामले की जांच में जुट गये है। उधर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

इनसेट में......
दो दिन पूर्व चोरों ने महिला से छीना मंगलसूत्र
सकलडीहा कस्बा में दो दिन पूर्व बुधवार की रात में चोरों ने आधा दर्जन घरों में क्रमश: दबे पांव घर में घुस गये। ग्रामीणों के शोरगुल मचाने पर चोर भागकर इजहार के घर में घुस गये। घर के दूसरे मंजिल पर कमरे में सो रही शमा परवीन को गले में पहनी सोने की मंगलसूत्र पर ब्लेड से झपट्टा मारकर चोरों ने मंगलसूत्र का लॉकेट लेकर भाग निकले। चोरी घटना को लेकर कस्बावासी और ग्रामीणों में आक्रोश है।

चोरों के हमले से महिला हुई अचेत
बथावर गांव में तारा देवी की विवाहिता पुत्री पूजा का ब्लेड से झपट्टा मारने पर मंगलसूत्र छीनकर भागते समय महिला दहशत में अचेत होगयी थी। परिजनों ने बेटी को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages