रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा राजभर बुद्धिजीवी महासमिति सहित विभिन्न संगठन की ओर से शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान संगठन के लोगों ने संकल्प लेते हुए देश और समाज सेवा का संकल्प दोहराया।
संकल्प दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी राजभर ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव ने राजभर समाज को देश ही नही विश्व स्तर पर सम्मान दिलाया है। वही जिलाध्यक्ष अदालती राजभर व गोपाल राजभर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के आवाहन पर पूरे प्रदेश में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सम्मान और अधिकार प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व भाजपा नेता अरविंद पांडेय डाक्टर और शिवमंगल बियार ने कहा कि भाजपा में सभी समाज का भविष्य है।
अंत में राजभर बुद्धिजीवी महासमिति सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश और समाज सेवा का संकल्प दोहराया। इस मौके पर अमरजीत राजभर, दीनबंधु राजभर, संकठा राय, मिश्री, अरविंद, बिहारी, नन्हकू, सुनील, डा. रामसेवक, सीताराम, सतीश, बेचू अकेला, मेजर गुलाब राय, पप्पू, टुनटून, मोलू, महेन्द्र, बाढ़ू शर्मा, मोनू चौधरी, बकाटू सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें