निस्तारण नही होने पर राजस्व कर्मियों का रूकेगा वेतन: एसडीएम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 11 जून 2023

निस्तारण नही होने पर राजस्व कर्मियों का रूकेगा वेतन: एसडीएम

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिलाधिकारी निखिल कुमार टी फुंडे के निर्देश पर समाधान दिवस में पड़ने वाले शिकायतों का निस्तारण को लेकर अधिकारी गंभीर है। शनिवार को कोतवाली में एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय ने राजस्व मामलों का एक एक करके निस्तारण कराया। शेष समस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नही होने पर राजस्व कर्मियेां का वेतन रोकने की चेतावनी दिया।
कस्बा के व्यापारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अवैध कब्जा की शिकायत किया। आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपालों की मदद से कस्बा के कालोनियों में लॉन और रास्ते पर भी तेजी से अवैध कब्जा किया जा रहा है। नाला और बाहा पर सुबह शाम मिट्टी पाटकर कब्जा हो रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय लेखपाल और स्थानीय प्रशासन मौन है। प्लाटरों द्वारा कब्जा की गयी भूमि पर पंचायत विभाग से लाखों रूपये खर्च किया जा रहा है। बरसात के दिनों में जलभरॉव की समस्या को लेकर परेशान व्यापारियों ने अवैध कब्जा पर रोक लगाने की मांग किया। इसके साथ ही फरियादियों ने बैनामा की गयी भूमि पर क्रेता विक्रेता को छोड़ तीसरे व्यक्ति द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत किया। एसडीएम मनोज पाठक ने पुलिस फोर्स के साथ अवैध कब्जा को रोकने का निर्देश दिया। चेताया कि समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान नही होने पर राजस्व कर्मियों का वेतन रोका जायेगा। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, नायब तहसीलदार आरिफ अहमद, कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य, महफूज अहमद, शिवमणि त्रिपाठी, मोहन प्रसाद, विकास गुप्ता, प्रदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages