बेटियों की सम्मान के साथ बनाये शिक्षित व आत्मनिर्भर:लेफ्टिनेंट - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 22 जून 2023

बेटियों की सम्मान के साथ बनाये शिक्षित व आत्मनिर्भर:लेफ्टिनेंट

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा, मिशन शक्ति के तहत बुधवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन नंबर की जानकारी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में छात्रों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

 महिला दरोगा मीरा यादव ने कहा कि बेटियों को सम्मान के साथ शिक्षित और आत्म निर्भर बनाये। बेटिया हर घर की सम्मान और खुशी है। बेटियों के सम्मान से परिवार में खुशहाली रहती है।

इसके पूर्व महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1098 ,1076 ,112, 181 ,1090 के बारे में बताया गया व जागरूक किया गया। अंत में लेफ्टिनेट सत्यमूर्ति ओझा ने बताया कि सरकार के द्वारा जिन हेल्पलाइन के तहत सहयोग प्रदान किया जा रहा वह सफल हैं । कोई भी आपको घर मे घर के बाहर रास्ते मे परेशान करता है । पीछा करता है तो इन नंबर का प्रयोग कर सकती है। यही नही घर मे यदि किसी के द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है तो भी आप सहयोग ले सकती हैं।  यदि कही से भी आपको सहयोग नही मिलता हैं तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर डायल करने पर नाम गोपनीय रखते हुए सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर महिला सिपाही अनिता कुमारी,नेहा, शिक्षक घनश्याम त्रिपाठी, अनिल कुमार ,संतोष मिश्रा,देवचंद राम ,संजीव यादव उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages