रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा प्रधानमंत्री जन सुरक्षा के तहत विभिन्न प्रकार की ऋण योजना के तहत युवा और महिलाओं को ऋण सुविधा का लाभ दिलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को इंडियन ओवर सीज बैंक में लोन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों उपभोक्ताओं को 80 लाख का ऋण वितरण किया गया।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक पीएस सत्यपथी ने कहा कि शासन की ओर से युवाओं के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आत्म स्वालंबी बन सके। इस क्रम में प्रधानमंत्री जन सुरक्षा, जीवन ज्योति, अटल पेंशन आदि के बारे में जानकारी देते हुए होम व रोजागार सहित वाहन के लिये लोन मेला में 80 लाख का लोन वितरण किया गया। अंत में शाखा प्रबंधक धर्मेन्द्र गुप्ता की ओर से डिजिटल पेंमेंट आदि के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर प्रमोद पांडेय,घनश्याम त्रिपाठी, प्रतिमा सिंह, गोलू रस्तोगी, अरविंद, रेनू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें