रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा गांव के पोखरे के पास पौने तीन बजे करीब आकाशी बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत होगयी। आनन फानन में परिजन सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचें। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मनोज पाठक नायब तहसीलदार मुहम्मद आरिफ परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोशा देते हुए शव को पीएम के लिये भेजवाया। घटना को लेकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इक्ट्ठा होगया था।
मनिहरा गांव के जगधारी राम के दो पुत्र संजय और राजीव व पांच पुत्री है। 35 वर्षीय राजीव अपने चाचा रामधारी व भतीजा राज के साथ नईकोट से एक निमंत्रण से लौट रहा था। अचानक तेज गरज के साथ पानी बरसने पर बाइक रोककर मनिहरा पोखरा के समीप रूक कर जामुन के पेड़ के नीचे खड़ा हेागये। वही चाचा और भतीजा थेाड़ी दूर पर खड़े थे। अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरने पर राजीव मौके पर अचेत होगया। आनन फानन में परिजन सकलडीहा सीएचसी लेकर आये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज पाठक तहसील टीम के साथ सीएचसी पहुंचकर परिजनों को ढ़ाढ़स देते हुए हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी।
काश थोड़ी देर रूक जाता तो बच जाती जान
आकाशी बिजली से राजीव की मौत के बाद पत्नी पिंकी, बेटी अंशिका, संगीता मां कांति देवी पिता जगधारी और बड़ा भाई संजय व बहन कश्मीरा,मीरा, आशा, फूलन व सुमन का रोते रोते बुरा हाल था। परिजनों को क्या पता की आकाशी बिजली परिवार पर दु:खों का पहाड़ गिरा देगा। रोते बिलखते परिजन कह रहे थे कि थोड़ी देर रूक जाते तो बच जाती जान।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें