कर्म से होता है व्यक्ति और व्यक्तित्व की पहचान: एसडीएम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 1 जुलाई 2023

कर्म से होता है व्यक्ति और व्यक्तित्व की पहचान: एसडीएम

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा तहसील सभागार में कानूनगों सतीश द्विवेदी का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील के अधिकारी और राजस्व कर्मियों ने सेवानिवृत्त कानूनगों को अंगवस्त्र मालाफूल से सम्मानित करते हुए शुभकामना दिया। इस मौके पर तहसील के लेखपाल सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए एसडीएम मनोज पाठक ने कहा कि सर्विस काल में सेवानिवृत्त होना एक औपचारिकता है।


क्योकि सेवा काल में रहते हुए भी समाज की सेवा करता है। और सेवानिवृत्त होने के बाद समाज की सेवा में जुटा रहता है। व्यक्ति की पहचान और सम्मान उसके व्यक्तित्व और कर्म से होता है। वही तहसीलदार विकासधर दूबे ने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक किये गये कार्य को हमेशा सम्मान मिलता है। सेवाकाल में स्वहित के बजाय राष्ट्र और समाजहित को महत्व देना चाहिये। इसके पूर्व राजस्व निरीक्षक और लेखपाल सहित अधिकारियों की ओर से अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित सिंह, ध्रुवेश सिंह, प्रभुनाथ यादव, मुहम्मद आरिफ, अजय सिंह, जितेन्द्र सिंह,अनूप, प्रदीप सिंह, राकेश सिंह यादव्र, पूजा राय, श्वेता सिंह, पूजा वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages