रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा धानापुर को तहसील बनाये जाने को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को अधिवताओं ने तहसीलदार कार्यालय से विरोध जुलूस निकालते हुए तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। अधिवक्तओं के विरोध प्रदर्शन से तहसील के सभी न्यायिक कार्य ठप होने से वादकारी परेशान है। वही अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन द्वारा भेजे गये प्रस्ताव वापस लेने तक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।
अधिवक्तओं ने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन द्वारा सिर्फ जगह जगह तहसील बनाने की कवायद किया जा रहा है। लेकिन तहसील की मूलभूत सुविधा शुरू नही कराया जा रहा है। सकलडीहा तहसील बने 27 साल होगये है। वही नौगढ़ और पीडीडीयू नगर तहसील भी संचालित है। लेकिन आज भी तीनों तहसील में मुंसफी की स्थापना नही हो पाया है। यहां तक की तीन तहसीलों में आज भी राजस्व निरीक्षक से लेकर विभिन्न पद अधिकारियों के रिक्त है। आउट साइडरों द्वारा तहसील की अधिकांश कार्यालय संचालित किया जा रहा है।
आक्रोशित अधिवक्ताओं पुन: तहसील की सर्किल तोड़े जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि जिला और शासन प्रशासन अधिवक्ताओं की मांगों को गंभीरता से नही लिया तो अधिवक्ता उग्र आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर विरोध जताने वालों में बार अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, पंकज सिंह, अजय कुमार सिंह,उपेन्द्र नारायण सिंह, मनोज पांडेय, विजय प्रताप सिंह, श्यामजी प्रसाद, श्रीकांत सिंह, अखिलेश तिवारी, आलोक मिश्रा,संतोष सिंह, प्रभुनाथ पाठक, शैलेन्द्र पांडेय,संजय सिंह, रामानंद मौर्य, सुरेन्द्र कांत मिश्रा, प्रभु नारायण सिंह मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें