परिषदीय विद्यालय में हुआ चंद्रयान-3 के सीधा प्रसारण का आयोजन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

परिषदीय विद्यालय में हुआ चंद्रयान-3 के सीधा प्रसारण का आयोजन


रिपोर्टर/अमित कुमार   सकलडीह परिषदीय विद्यालयों में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण दिखाई जाने के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में ही निर्देशित कर दिया गया था। जिसके क्रम में सभी प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालयों पर बच्चों को बुधवार को उपस्थिति दर्ज करने के साथ इस आयोजन का सीधा प्रसारण दिखलाने का कार्य सुनिश्चित 
करें। इसी क्रम में सकलडीहा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों पर चंद्रयान-3 के सीधा प्रसारण के क्रम में बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराई गई। इसी क्रम में सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय नंबर वन, प्राथमिक विद्यालय नंबर 2,   सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय 3 व यूपीएस,सलेमपुर जय हिंद इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय तेनुवट, माध्यमिक विद्यालय के साथ अन्य विद्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

वही जैसे ही चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण प्रारंभ हुआ बच्चे शांत मुक्त होकर चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख रहे थे। वहीं चन्द्रयान 3 की चन्द्रमा की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्ण लैडिंग होने पर डायट प्राचार्य माया सिंह ने सभी देशवासियों को और भारत के सभी अजेय वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश देने का कार्यक्रम देखने के पश्चात सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को विशेष जानकारी उपलब्ध कराते हुए अपने गंतव्य करवाना कर दिया गया।इस मौके पर प्रधानाध्यापक ,चंद्रधर दीक्षित,संजय सिंह श्री जगरदेव सुषमा यादव रितु जायसवाल सुरेश जयसवाल संजय कुमार हैदरी बानो एवं डाइट से श्री रोशन सिंह देवेंद्र जी श्री पीके राय राजेश सिंह,धीरज जायसवाल, रामानंद मोहन जायसवाल एवं श्री गुलाब प्रसाद उपस्थित रहे



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages