अभियान 80 वाहनों का हुआ चालान - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 26 अगस्त 2023

अभियान 80 वाहनों का हुआ चालान


रिपोर्टर/अमित कुमार

चन्दौली जिले में भदोही के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह को चंदौली जिले के सहायक संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी के पद पर अटैच किया गया है । कार्यभार ग्रहण करते ही संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद के परिवहन को सुचार रूप से संचालित करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं।  जिसके अंतर्गत तीन दिवसी प्राइवेट वाहनों को कमर्शियल में प्रयोग करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।जिसमें 80 गाड़ियों का चालान तथा 15 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही साथ 12 लाख की राजस्व की भी वसूली की गई है। वही इस आभियान से वाहन मालिकों हलचल मची हुई है बता दें कि चंदौली जिले में सहायक संभागीय परिवहन विभाग में  अधिकारियों के न होने के कारण भदोही के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह को विभागीय कार्यवाहियों को पूर्ण करने के लिए अटैक किया गया है क्योंकि शासन द्वारा तैनात किए गए सर्वेश कुमार गौतम  पद ग्रहण न करने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे थे तो उसको देखते हुए भदोही के सहायक संभागी परिवहन अधिकारी राम सिंह ने चार्ज लेने के बाद जैसा नाम वैसा कार्य करने का काम शुरू कर दिया गया। एआरटीओ राम सिंह द्वारा सबसे पहले तो परिवहन विभाग को दुरुस्त करने के साथ ही साथ सड़क पर प्राइवेट वाहन कमर्शियल में प्रयोग किए जाने के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है ।जिसमें यह तीन दिवसीय अभियान संचालित होगा अब तक एआरटीओ  विभाग के माध्यम से लाभाग 80 गाड़ियों का चालान तथा 15 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही साथ 12 लाख की राजस्व वसूली का कार्य किया गया है।जिससे प्राइवेट गाड़ी मालिकों में हलचल सी मची हुई है । इस संबंध में एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि जिले में कमर्शियल गाड़ी के रूप में प्राइवेट गाड़ियों का जो संचालन किया जा रहा है उन गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे गाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें पर कार्यवाही की जा रही है।जिसमें मेरे द्वारा व पी टी ओ के माध्यम से लगभग 80 गाड़ियों का चालान तथा 12 गाड़ियों को सीज करने की कार्यवाही की गई है ।

वही अब तक इस कार्यवाही के अंतर्गत 12 लाख की राजस्व भी विभाग को प्राप्त हुआ है और यह अभियान तीन दिन तक चलता रहेगा ।उन्होंने यह भी बताया कि जो प्राइवेट गाड़ियां शादी विवाह के लग्न में कमर्शियल के रूप में प्रयोग होती हैं ऐसे गाड़ियों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नहीं तो ऐसे वाहन संचालकों को अपनी गाड़ियों को कमर्शियल में करने का कार्य किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages