रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा तहसील क्षेत्र के कई गांव के किसानो के खेत हुए जलमग्न वही इस जनपद को धान के कटोरा क्षेत्र के नाम से जाना जाता है यही नही जनपद के किसानों को अन्नदाता के रूप में भी जाना जाता है। वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इन अन्नदाताओ की फसल डूबने के कगार पर है। जिससे क्षेत्र के किसानों के माथे पर साफ चिंता की लकीरें देखने को मिल रही है।वही किसान यूनियन के सदस्यों के साथ राम अवतार सिंह ने बताया कि मनिहरा, रिष्टि, बलारपुर,सरायपकवान के साथ कई ग्राम सभाओं के किसानों के साथ तहसील दिवस पर उपस्थित जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा गया है। इस पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से यह गुहार लगाई गई की उक्त किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस तहसील क्षेत्र के बंधियों,माइनरो में जमे हुए रेढ, घास, को जल्द से जल्द साफ सुथरा नहीं किया गया तो हम सभी किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी।इस दौरान फसल को बचाने के लिए किसानों को कई समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।
वही किसान नेताओ ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों से लेकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है।वही सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज किसानों की फसल डूबकर गलने के कगार पर है।काफी अंतराल होने पर पूरी फसल नष्ट हो जायेगी।जानकारी के अनुसार शनिवार को तहसील दिवस पर को इस प्रकरण में एक पत्रक भी किसानों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को दिया गया था।वही इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया व साथ कहा कि उक्त मामले की टीम बनाकर जल्द से जल्द निवारण किया जाए। जिससे किसानों की फसल बच सके वही पत्रक देने वालों में रामावतार सिंह,मनोज यादव,रामाश्रय के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें