लेखपालों की मनमानी को लेकर एसडीएम को दर्ज करायी शिकायत - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

लेखपालों की मनमानी को लेकर एसडीएम को दर्ज करायी शिकायत

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा अधिकारियों के आदेश के बाद भी लेखपालों की मनमानी को लेकर प्रधान और ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को प्रधान संघ के नेतृत्व में दर्जनों गांव के ग्रामीण व प्रधानों ने एसडीएम और तहसीलदार से मिलकर शिकायत दर्ज कराया।इस दौरान समस्याओं का समाधान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। उधर कई अधिवक्ताओं ने लेखपालों की ढ़ुलमुल और बार बार टालने व बहानेबाजी की रवैया पर नाराजगी जताया है।

शासन की ओर गांव में नाली ,खंड़जा, चकरोड, भूमि विवाद संबधित समस्याओं का निस्तारण कराने पर जोर है। प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लेखपालों द्वारा मनमानी किया जाता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस पर अधिकारियों के निर्देश के बाद भी लेखपाल भूमि विवाद के निपटारो को लेकर मनमानी कर रहे है। आक्रोशित प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम और तहसीलदार से मिलकर लेखपालों की मनमानी पर रोक लगाने के साथ वरासत, पैमाईस सहित विभिन्न समस्याओं का समय से निस्तारण कराने की मांग किया है।

वही तहसील के अधिवक्ताओं ने भी राजस्व संबधी मामलों के निस्तारण व अभिलेखों की जांच व रिपोर्ट लगाने में मनमानी करने का आरोप लगाया है। एसडीएम मनोज पाठक व तहसीलदार विकासधर दूबे ने समस्याओं का समय से निस्तारण कराने का भरोशा दिया। इस मौके पर प्रधान संघ जिलाउपाध्यक्ष अमित सिंह,जय प्रकाश चौहान,विजय चौहान, अरविंद राय, अमरनाथ खरवार, अभय सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages