घायल युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

घायल युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा गुरुवार की देर शाम कोतवाली अंतर्गत ग्राम बथावर निवासी अरविंद कुशवाहा 35 वर्ष की  ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार बथावर निवासी एवं गोविंद जनरल स्टोर संचालक अरविंद कुशवाहा सायंकाल अपने घर से बुद्धवार की रात लगभग 9 बजे सकलडीहा किसी काम से आया हुआ था। वही घर वापस आते समय बथावर अखाड़ा के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हो गया।वही मौके पर ग्रामीणों ने घायल को 108 एम्बुलेंस से आनन-फानन में  सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।वही ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस दौरान पोस्टमार्टम होने के बाद ट्रामा सेंटर से मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।मौत की खबर सुनते ही पिता परशुराम कुशवाहा पत्नी शीला देवी एवं दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।मौत की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया गांव के लोगों के अनुसार मृतक अरविंद कुशवाहा बहुत ही मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव का था  अपने स्वभाव को लेकर वह अपने गांव में खासा लोकप्रिय था विगत प्रधान पद के उम्मीदवार भी रहा पत्नी शीला देवी बदहवास स्थिति में बार बार हो जा रही है। प्रधानपति अर्जुन मौर्या ने बताया कि अरविंद कुशवाहा की मौत की खबर पूरे गांव के लिए एक सदमा के रूप में है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages