सहारनपुर के दुष्कर्मी अपहरण कर्ता को पुलिस ने दबोचा/गिरफ्तारी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

सहारनपुर के दुष्कर्मी अपहरण कर्ता को पुलिस ने दबोचा/गिरफ्तारी


रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी को सहारनपुर गांव निवासी युवक ने चार माह पूर्व बहला फुसलाकर अपहरण कर भगा ले गया था। पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली में अपहरण सहित पास्कों एक्त के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली के एसआई मोहन प्रसाद ने महिला पुलिस टीम के साथ मंगलवार को खुचमा रेलवे स्टेशन से किशोरी को सकुशल युवक के साथ बरामद कर अगली कार्रवाई में जुट गयी। आरोपी युवक को किशोरी के साथ दुष्कर्म व अपहरण के मुकदमें में जेल भेज दिया।




सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना के इस्माईलपुर गांव निवासी 21 वर्षीय  सावेज मलिक बीते चार माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।


देर शाम तक किशोरी के घर नही आने पर परिजन परेशान होगये। कोतवाली पहुंचकर बेटी के गायब होने की सूचना दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिये जगह जगह दबीश शुरू कर दिया।  सीओ के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर खुचमा रेलवे स्टेशन क्रासिंग के समीप से अपहरणकर्ता युवक के साथ किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गयी है। कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि सहारनपुर जिले के एक युवक को नाबालिंग लड़की के साथ अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई मोहन प्रसाद, दीपू यादव, महिला कांस्टेबल सरस्वती,अर्पित जायसवाल आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages