डायट पर दो दिवसीय नवभारत साक्षरता कार्यक्रम शुरू - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

डायट पर दो दिवसीय नवभारत साक्षरता कार्यक्रम शुरू

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर सोमवार से दो दिवसीय नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डाइट प्राचार्य डॉ माया सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डायट प्राचार्य माया सिंह ने कहा कि 15 वर्ष से अधिक असाक्षर व्यक्तियों को ईच वन टच वन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर साक्षर और डिजिटल साक्षर बनाए जाने को कहा। 


इसके पूर्व  जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) मनोज सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष अधिकांश शिक्षार्थियों का चिन्हांकन किया जा चुका है । जल्द ही ब्लॉक स्तर पर स्वयंसेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ कराया जाएगा। इस अवसर पर हरिवंश यादव ,प्रशिक्षण संदर्भ दाता केदार सिंह , जयंत कुमार सिंह, राजेश सिंह, कमर अयूब ,डॉ रामानंद सहित सभी प्रवक्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मोहम्मद अज़हर सईद ने किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages