चन्दौली सकलडीहा सैदपुर मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण में प्रभावित निजी भूमि का चिन्हांकन का कार्य हुआ सम्पन्न - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 20 अगस्त 2023

चन्दौली सकलडीहा सैदपुर मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण में प्रभावित निजी भूमि का चिन्हांकन का कार्य हुआ सम्पन्न

रिपोर्टर/अमित कुमार

चन्दौली सकलडीहा सैदपुर मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण में प्रभावित निजी भूमि का चिन्हांकन का कार्य हुआ पूर्ण:जिलाधिकारी शीघ्र ही प्रत्येक गाँव में बैठक कर मुआवजा देकर कार्य होगा प्रारंभ। सारा कार्य नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से होगा पूर्ण:निखिल टी. फुंडे दो माह पूर्व PWD द्वारा अपने स्वामित्व की भूमि में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे  ने बताया की चन्दौली सकलडीहा सैदपुर मुख्य सड़क को फोरलेन में परिवर्तन कर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।उक्त सड़क के चौड़ीकरण कार्य में कुल प्रभावित गांवों की संख्या 38 है। इन गांवों में सड़क के प्रस्तावित नक्शे के अनुसार राजस्व विभाग सकलडीहा एवं लोक निर्माण विभाग के संयुक्त द्वारा पैमाइश की गई। 

जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त पैमाइश में यह पाया गया कि कुल 29 गांव में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर्याप्त है।जिसमें किसी किसान या ग्राम सभा की भूमि प्रभावित नहीं हो रही है। शेष नौ गांव क्रमशः  फगुइयां,नागेपुर, टिमिलपुर, तेंदुई, खडेहरा, खंडवारी, मझिलेपुर,नदेसर,मारुफपुर ग्रामों के खतौनी के अनुसार कुल 128 गाटा एवं लगभग कुल 1425  खातेदार प्रभावित हो रहे हैं।उक्त सड़क के चौड़ीकरण कार्य में जितने भी गाटा एवं खातेदार प्रभावित को रहे हैं उनका अंश निर्धारण का कार्य किया जा चुका है।

तथा शीघ्र ही मूल्यांकन दर निर्धारित करते हुए शासनादेश के अनुसार समस्त प्रभावित काश्तकारों के भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।यदि किसी का स्ट्रक्चर/मकान/दुकान बना है तो उसका भी उचित मुआवजा दिया जाएगा बशर्ते वो जमीन निजी काश्तकार या निजी व्यक्ति की होनी चाहिए। इस संबंध में आगामी सप्ताह में ADM/एसडीएम द्वारा प्रभावित लोगो के साथ बैठक की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages