चन्दौली जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद चन्दौली में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पश्चात् लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अधीन आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर ली गयी है।जिसका प्रकाशन दिनांक 08.08.2023 को कर दिया गया है।
अतः जन सामान्य से अपील है कि यदि मतदेय स्थलों के संशोधन के सम्बन्ध में कोई आपत्ति / सुझाव हो तो दिनांक 16.08.2023 तक सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय / जिला निर्वाचन कार्यालय चन्दौली में उपलब्ध करा सकते है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें