विभिन्न मांगों को लेकर महिला शिक्षक संघ ने की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कियाभेंट - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

विभिन्न मांगों को लेकर महिला शिक्षक संघ ने की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कियाभेंट


रिपोर्टर/अमित कुमार

चन्दौली बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिल कर विभिन माँगों को लेकर ब्लॉक सदर महिला शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन एवं खंड शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंट करके किया गया।बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सत्येंद्र सिंह से महिला संघ की जनपद इकाई ने भेंट कर शिक्षकों की विभीन्न समस्याओं को रखा।वही उन्होंने सहयोग का पूर्ण आश्वासन भी दिया।इस दौरान शिक्षा अधिकारी श्री अजीत पाल जी को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

तत्पश्चात कार्यकारिणी ने महिला शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया,संगठन से संबंधित चर्चा हुई।अधिकारी महोदय ने संगठन एवं नेतृत्व से उम्मीद और उनके कार्यकुशलता के गुण बताए एवं सबको परस्पर एक साथ संगठित होकर शिक्षक हित मे कार्य करना यही संगठन का उद्देश्य होना चाहिए।जिला अध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शिक्षकों की समस्याओं के अलावा भी महिला शिक्षक संघ पुरुष शिक्षकों के हित मे भी कार्य कर रहा है।संघ का उद्देश्य है कि महिला शिक्षकों को एक मंच दिया जा सके जहाँ वो पूरी स्वतंत्रता के साथ अपनी बात एवं समस्या को सांझा कर सके।

ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने ब्लॉक के पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों से एवं महिला शिक्षक संघ के निर्माण की जानकारी साझा की। संगठन द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी दी।ब्लॉक अध्यक्ष दीपमाला ने अपने संबोधन में कहा कि वो तथा उनकी पूरी कार्यकारिणी सम्पूर्ण निष्ठा एवं समर्पणके साथ संघ द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करेगी। 

ब्लॉक महामन्त्री प्रिया रघुवंशी ने अपने संबोधन में इस बात पर ज़ोर दिया कि महिला शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हित मे ही कार्य करेगा तथा संघ से जुड़े सभी सदस्य निःस्वार्थ भाव तथा पूरी निष्ठा के साथ एक जुट होकर कार्य करेंगे तथा हमारा काम तब तक समाप्त नही होगा जब तक एक-एक महिला शिक्षक साथी हमसे जुड़ नही जाएं।कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी से प्रीति अग्निहोत्री, वन्दना वर्मा,ईरा सिंह,दीपमाला मौर्या,अलका सिंह,सुनीता गौतम आशा,अनामिका गुप्ता,प्रतिभा प्रजापति,विनयलक्ष्मी,प्रिया रघुवंशी,मनोरमा सोनकर,यासमीन बानों आदि ने सम्मलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages