पशु प्रेम काऊ गुरु ने बेजुबान को दिया नया जीवन: दुर्घटना में घायल गाय बचाया - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

पशु प्रेम काऊ गुरु ने बेजुबान को दिया नया जीवन: दुर्घटना में घायल गाय बचाया

रिपोर्टर/अमित कुमार

बनारस के इस वक्त पशु बेहाल दिख रहे हैं, जो यहां-वहां भटक रहे हैं उसी तरह लहरतारा हुंडई एजेंसी के पीछे बेजुबान जानवरों का भरमार लगा है। शासन- प्रशासन के लोग इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिनसे बेजुबान जानवर आए दिन सड़क किनारे कालोनियों में भटक रहे हैं, ऐसे में शासन और प्रशासन का ध्यान केंद्रित करने के लिए गाय प्रेमी काऊ गुरु ने लोगों से अपील की। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध करते हुए एक बार वह इस कार्य को करने की कृपा करें। जिससे सभी सामान्य लोगों के जीवन यापन और बेजुबान गायों को राहत मिले। तमाम गौशाला खुले हुए हैं जहां पर शासन द्वारा देख रेख किया जा रहा है, तब पर भी ही बेजुबान जानवर गली मोहल्ले या फिर भी आप बिना चारा पानी के बैठे मिलेंगे। 

वहीं नेशनल हाईवे कछुआ चौराहे स्थित रोड (सर्विस रोड) पर एक गाय एक्सीडेंट हुआ था।लगभग दो दिन से गाय ऐसे ही पड़ी थी। इसकी बात की जानकारी महाराजगंज निवासी गाय प्रेमी सुशील कुमार मिश्र उर्फ काऊ गुरु को मिलीं।उन्होंने मौके पर पहुंच कर गाय को चारा पानी का बंदोबस्त कराते हुए गौशाला में पहुंचाया। इस कार्य में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। ऐसे में काऊ गुर ने हाथ जोड़कर लोगों से निवेदन करते हुए गोवंश को अनाथ के जैसा ना छोड़े जिससे लोगों में उनके प्रति गलत धारणा हो और गाय हमको तरह-तरह के पदार्थ घी दूध मक्खन आदि पौष्टिक तत्व प्रदान करती है और रासायनिक जैविक खाद भी उन के माध्यम से गोबर से बनता है उनको पालने के लिए आप अगर पा लेंगे तो बहुत सारी खुशियां मिलती है। उन्होंने कहा कि एक जानवर आपको अपने जिंदगी का पूरा हिस्सा आप के विकास में समर्पण कर देती है ऐसे में जानवर को बेसहारा ना छोड़े जय गौ माता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages