बच्चों की संख्या कम होने पर एसडीएम ने जताया नाराजगी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 9 अगस्त 2023

बच्चों की संख्या कम होने पर एसडीएम ने जताया नाराजगी

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक धानापुर क्षेत्र के आवाजापुर और डेढ़वलिया परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की संख्या कम होने व साफ सफाई नही होने पर नाराजगी जताया। शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पंजीकृत बच्चों की उपस्थिती शत प्रतिशत करने को बताया।
शासन की ओर से प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के पठन पाठन और बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिती पर जोर है। निपूर्ण भारत लक्ष्य के तहत लगातार शिक्षकों को निपूर्ण विद्यालय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक धानापुर क्षेत्र के आवाजापुर और डेढ़वलिया विद्यालय का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित रहे। वही विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उपस्थिती कम रही। इसके साथ ही विद्यालय में साफ सफाई का अभाव रहा। एसडीएम की ओर से बताया गया कि जांच के दौरान बच्चों की संख्या पंजीकृत संख्या से बहुत कम रहा। शिक्षकों को बच्चों की संख्या शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया है। अंत में विद्यालय भवन,पेयजल, बिजली सहित अन्य सभी पैरामीटर पर जांच किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages