रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा ईटवा गांव के श्रीपत ब्रम्ह बाबा मंदिर के समीप पंचायत भवन की भूमि ग्राम सभा की ओर से बताया जा रहा था। जिस पर मकान बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। मंगलवार को न्यायालय के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर बुल्डोजर चलाकर आशियाना को ढ़हा दिया। इस दौरान महिलाओं ने इस कार्रवाई का जबरजस्त विरोध जताया।
ईटवा गांव में पंचायत भवन की भूमि पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर मकान बना लिया गया था। अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्राम सभा की ओर से तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। चार साल बाद तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी होगया था। इस क्रम में नायब तहसीलदार अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम गांव पहुंचकर बुल्डोजर लगाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस बाबत अमित सिंह की ओर से बताया गया कि न्यायालय के निर्देश पंचायत भवन की भूमि पर बनी अवैध अतिक्रमण केा हटाया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक गयासुद्दीन,एसआई शिवमणी त्रिपाठी, लेखपाल पूजा राय, विनय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें