तहसील और कोतवाली के समीप कूड़ा करकट का अंबार गंदगी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 9 अगस्त 2023

तहसील और कोतवाली के समीप कूड़ा करकट का अंबार गंदगी

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। कोतवाली के समीप और तहसील आवास के छत पर जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर अधिवक्ता सहित राहगीरों में नाराजगी है।

कोतवली के बगल में पकड़ी गयी टै्रक्टर और अन्य वाहन खड़ा किया गया है। आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा करकट फेक दिये जाने से संक्रामक बिमारी का खतरा मडराने लगा है। जबकि समीप में परिषदीय विद्यालय का रसोई घर है। जहां बच्चे बैठकर मिल डे मिल का भोजन करते है। कूड़े करकट की दुर्गंध से स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी होती है। 

वही दूसरी ओर तहसील परिसर में जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। अधिवक्ताओं की शिकायत के बाद भी साफ सफाई को लेकर अधिकारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर अधिवक्ता सहित राहगीरों में नाराजगी है। वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह, आलोक मिश्रा, शिव पूजन राम, प्रभु पाठक, मनोज पांडेय, अतुल तिवारी आदि ने साफ सफाई की मांग किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages