किसान पाठशाला में किसानों को दी गई मोटे अनाज उगाने की जानकारी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 9 अगस्त 2023

किसान पाठशाला में किसानों को दी गई मोटे अनाज उगाने की जानकारी

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा ब्लाक के नागेपुर ग्राम सभा पंचायत भवन पर कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया था। इस पाठशाला में किसानो की आमदनी बढ़ाने के साथ अनाज की अच्छी उपज और उनके उपयोग के बारे में विधिवत जानकारी उपलब्ध कराने के क्रम में कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज प्रभारी रामविजय यादव द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस पाठशाला में क्षेत्र की किसान महिलाएं और पुरुष को फसलों की बुवाई सिंचाई से लेकर रखरखाव के बारे में विधिवत जानकारी उपलब्ध कराई गई।पाठशाला के आयोजन के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस किसान पाठशाला का मेन उद्देश्य है कि हमारे किसान अपने खेतों में मोटे अनाजों की बुवाई प्रारंभ करें। जिससे कम लागत में अधिक आमदनी उपलब्ध हो सके, तथा किसानों को इनकी फसल की उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

चर्चा के दौरान बीज भंडार अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को अपने खेतों में मोटे अनाज उगाने के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसके तहत किसान पाठशाला का आयोजन किया गया है इस पाठशाला में किसानों को ज्वार, बाजरा, मक्का, सावा, कोदो, कंगनी, राजी जैसे मोटे अनाजों के ऊपज व उनके उपयोग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। वही यह अनाज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यधिक लाभकारी हैं उनके उपयोग से किसान हिस्ट पुष्ट और बलवान हो सकते हैं। वहीं अनाजों से अनेकों प्रकार के सामग्री बनाए जाते हैं जैसे बिस्किट, टोस्ट, लड्डू ,पकोड़े आदि सामग्री इन फसलो से बनाए जाते हैं। वही चावल और गेहूं के मुकाबले इन फसलो की कीमत बाजार में अच्छी मिलती है और किसानों को कम मेहनत में अच्छी आमदनी उपलब्ध होती है। इस मौके पर नंदू राय, सुरेंद्र राय विकास यादव,रिंकू ,धर्मेंद्र,अविनाश ,चंद्रशेखर, संजय, इत्यादि पुरुष एवं महिलाएं, किसान उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages