रिपोर्टर/अमित कुमार
मिशन चंद्रयान -3 चंद्रमा पर ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग करने पर गुरुवार को चहनियां (भगवानपुर)स्थित सेन्ट जोसेफ स्कूल परिसर में भारत सरकार द्वारा सफलता मिलने पर विद्यालय के बच्चो ने भारत माता,बन्दे मातरम् कि जयकारे लगाते हुए कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हुए खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया।बच्चो द्वारा रॉकेट बनाकर विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ ।
इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार जोसेफ ने कहा कि भारत महान है महान था और महान रहेगा।23अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है।भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है। भारत के चंद्रयान -3ने चांद कि सतह पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है।हम जिस चंद्रमा के बारे में कहानियां मे सुना करते थे। आज देखिए चंद्रमा हम लोगों के करीब आ गया।
आज हमारा भारत ज्ञान, विज्ञान के बल पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छुने वाला पहला देश बन गया। यह कभी हार न मानने वाली सांस्कृति उदाहरण है देश वासियों को बैज्ञानिकों व इंजीनियरों पर गर्व है। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि बिन कोशिश दरिया पार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस दौरान अनिल सिंह, मिथिलेश सिंह, दीपक तिवारी, उमेश यादव,अभिनव, विश्वजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, अमित चौरसिया,विवेक उपाध्याय सहित सैकड़ों छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें