पीएम श्री विद्यालय जमुनीपुर के छात्र-छात्राओं का हुआ शैक्षणिक भ्रमण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 7 अगस्त 2023

पीएम श्री विद्यालय जमुनीपुर के छात्र-छात्राओं का हुआ शैक्षणिक भ्रमण

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा विकासखंड के ग्राम सभा जमुनीपुर में स्थित कम्पोजिट विद्यालय का चयन पीएम श्री विद्यालय के रूप में किया गया है। विगत 24 जुलाई से जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत बहुत से कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर कराए गए। जिसमें स्कूल चलो अभियान रैली,साइकिल रैली, गोष्ठी, कार्यशाला, टी एल एम से संबंधित जानकारी दी गई।

उसी क्रम में एक्स्पोज़र विजिट को लेकर कल दिनांक 6 अगस्त दिन रविवार को पूर्व प्रधान अमिताभ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक भ्रमण को रवाना किया। शैक्षणिक भ्रमण जमुनीपुर विद्यालय से चलकर सारनाथ वाराणसी बस द्वारा पहुंचा। इसमें 106 छात्र छात्राएं, शिक्षक और  विद्यालय की रसोइयां साथ थी।ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्र छात्राओं के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण अलग विषय था। अपने सभी साथियों के साथ अपने गांव से सुदूर ऐतिहासिक स्थल सारनाथ का भ्रमण किए।

जिसमें सभी बच्चों को बहुत आनंद आया।सारनाथ में स्थित म्यूजियम को पहली बार देखा और उसके बारे में जाना।सारनाथ स्थित चिड़ियाघर में वन जीव जंतुओं को देखते हुए बौद्ध स्तूप के बारे में जाना ।विद्यालय द्वारा सभी छात्र छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।सायं 5:00 बजे तक शैक्षिक भ्रमण कर सभी छात्र-छात्राएं वापस शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अपने विद्यालय आये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages