किशोर स्वास्थ्य मंच में डॉ0 तनु सिंह ने दिए बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 16 सितंबर 2023

किशोर स्वास्थ्य मंच में डॉ0 तनु सिंह ने दिए बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स

रिपोर्टर/अमित कुमार

चन्दौली किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दुलहीपुर वी पी हायर सेकेंडरी स्कूल में नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद के आर बी एस के की टीम द्वारा किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया।इसमें किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य के बेहतरी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कालेज में ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।विजेता छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ विकास यादव द्वारा उपहार देकर हौसला बढ़ाया गया।कार्यक्रम का संचालन कर रही परामर्शदाता डॉ श्रीमती तनु सिंह ने छात्राओं को शारीरिक व मानसिक समस्याओं को लेकर अपनी झिझक को तोड़ने के लिए प्रेरित किया।उन्हें शरीरिक बदलावों से परिचित कराते हुए किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।साथ ही उनके निराकरण की भी जानकारी दिया।जिससे किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने किशोरावस्था के दौरान किशोर-किशोरियों की मानसिक स्थिति पर चर्चा करते हुए पढ़ाई के दौरान होने वाले चिड़चिड़ापन,समस्याओं से परिवार के लोगों अथवा गुरुजनों को अवगत कराने के बारे में बताया।जिससे उनकी समस्या को दूर किया जा सके।इसके लिए उन्हें अस्पतालों में डॉक्टर से संपर्क करने की भी सलाह दिया। प्रधानाचार्य ने किशोर किशोरियों को शारीरिक व व्यवहारिक परिवर्तन के दौरान सजग होकर रहने की सलाह दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।इस कार्यक्रम में नियामताबाद  स्वास्थ्य केंद्र के आशीष सिंह पंकज गुप्ता बुलंद अख्तर, शिवम कुमार के साथ कालेज के अन्य शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages