बालीबाल प्रतियोगिता में तोरवा संकुल रहा प्रथम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 30 सितंबर 2023

बालीबाल प्रतियोगिता में तोरवा संकुल रहा प्रथम

रिपोर्टर/अमित कुमार

धानापुर विकास खण्ड क्षेत्र के बसगावा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे से ब्लाक स्तरीय बालीबाल खेलकूद  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया प्रतिभाग करने वालो में आवाजापुर संकुल सहित तोरवा एवम डबरिया संकुल के बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया । बालीबाल मैच के दौरान प्रथम चक्र में आवाजापुर संकुल को हराकर तोरवा के बच्चों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया उधर दूसरी तरफ डबरिया को हराकर खडान संकुल सेमीफाइनल में पहुची । खडान और तोरवा संकुल के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें तोरवा संकुल विजयी रहा । वही बालिकाओं में भी तोरवा संकुल ने डबरिया को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।शनिवार को तोरवा संकुल के बसगावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में  सपन्न हुआ । इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसगावा इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार  के साथ ही ब्लाक ब्यायाम शिक्षक दिलीप भारती, खेल शिक्षक जयप्रकाश सिंह, मनीष सिंह ,महेंद्र यादव, दुलारे यादव, सुजीत पाण्डेय सतीश यादव ,ज्ञानप्रकाश सिंह, मनीष पाण्डेय ,नत्थू यादव ,नारद यादव बाल्मीकि यादव , प्रकाश सिंह आदि अन्य खेल शिक्षक मौजद रहे। विजेता खिलाड़ियों को मैडल देकर बसगावा के पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह द्वारा समान्नित किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages