चन्दौली पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन प्रातःकाल कराया जाता है योगाभ्यास योग ,योग द्वारा सिर्फ बीमारियों का ही नही उपचार किया जाता है,इस योग से मानव के हर अंग व मस्तिष्क भी उर्जावान होते है।इस योग से शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन-मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है ।पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार निर्धारित दिनों में पुलिस लाइन चन्दौली में सम्बन्धित अधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया जाता है। इसी क्रम में आज जनपद चन्दौली के विभिन्न थानों, पुलिस लाइन/कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।
रिपोर्टर/अमित कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें