रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा हर घर जल के क्रम में सकलडीहा ब्लाक परिसर में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा के वार्ड सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई। जहां वार्ड सदस्यों से उनके कार्य क्षेत्र उनकी जिम्मेदारियां और उनके अधिकार के बारे में चर्चा की गई। वहीं वार्ड सदस्यों को यह जानकारी भी दी गई की आप लोगों के कौन-कौन से अधिकार और कितने प्रभावशाली हैं आप अपने अधिकार का प्रयोग कर अपने क्षेत्र में कौन-कौन से कार्य को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं। इसी के साथ आपके ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत बिचने वाले पाइपों की गुणवत्ता किस प्रकार की होनी चाहिए और वह किस प्रकार से ग्रामीण के सुलह योग्य होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलडीहा ब्लाक के 104 ग्राम सभाओं में समक्ष 63 ग्राम सभाओं के वार्ड सदस्यों की मीटिंग जल जीवन मिशन के तहत सकलडीहा ब्लाक में बुधवार को आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्यों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसी के साथ उन सभी लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध भी कराई गई। सभी वार्ड सदस्य को ब्लॉक परिसर में दस बजे तक जल जीवन मिशन के ट्रेनिंग के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर उपस्थित होना था। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में मनिहर ग्राम सभा के पूर्व क्षेत्र पंचायत पंकज सिंह, संजय प्रताप सिंह, रणबीर राणा के साथ अन्य ग्राम सभाओं के वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
गुरुवार, 28 सितंबर 2023
जल जीवन मिशन के क्रम में वार्ड सदस्यों की दी गई ट्रेनिंग
Tags
# sakaldiha
Share This
About Amit Kumar
sakaldiha
लेबल:
sakaldiha
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 10 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा
एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है।
विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190
इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें