स्पील बी प्रतियोगिता के अंतर्गत श्रुतलेख प्रतियोगिता का किया गया आयोजन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 28 सितंबर 2023

स्पील बी प्रतियोगिता के अंतर्गत श्रुतलेख प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा बुद्धवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंदौली में प्राचार्य डॉक्टर माया सिंह के निर्देशन में स्पील बी प्रतियोगिता के अंतर्गत श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में जनपद के सभी नौ विकास खंडों से चयनित  कक्षा 3 ,5 और 8 के दो - दो, कुल 54 विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया।प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से दो दो विद्यार्थियों का चयन किया गया।वही कक्षा तीन में प्रथम स्थान अर्पिता कुमारी प्राथमिक विद्यालय भटसा धानापुर, द्वितीय स्थान प्रियांशु कंपोजिट विद्यालय धन्नीपुर , कक्षा 5 से प्रथम स्थान रियंका कुमारी प्राथमिक विद्यालय भटसा तथा द्वितीय स्थान अश्विन शर्मा प्राथमिक विद्यालय खरौझा शहाबगंज, कक्षा 8 में प्रथम स्थान यास्मीन बानो पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज तथा द्वितीय स्थान कुमारी अर्पिता मौर्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी धानापुर को प्राप्त हुआ । चयनित प्रतिभागियों को संस्थान की प्राचार्य डॉ0 माया सिंह ने प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के नोडल  डॉ रामानंद कुमार ने पारदर्शी तरीके से प्रतियोगिता को संपन्न कराया।इस मौके पर  प्रवक्ता प्रवीण कुमार राय डॉ0 रोशन कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार,संस्थान के डी एल एड मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages