सकलडीहा।विकास खण्ड सभागार में गुरुवार को जल जीवन मिशन योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।इसमे प्रधान,सचिव,पंचायत सदस्य व रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।और इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे घरों तक शुद्ध पानी पहुचेगा।
ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन योजना से हर घर नल से जल पहुचाने का कार्य कर रही है।इससे सभी को स्वच्छ पानी मिलेगा।जिससे लोगो को स्वाथ्य समस्या से नही जूझना पड़ेगा।प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।सबका साथ,सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए गरीब,शोषित,वंचित, किसान सभी लाभान्वित हो रहे है।कहा कि सरकार गांवो को हर स्तर पर सुदृढ व सुविधा युक्त बना रही है।उन्होंने प्रशिक्षण में आए हुए प्रतिनिधियों से उनके गांवो में जल नल योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।इस मौके पर बीडीओ के.के सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, हुकुम सिंह,वी के सोलंकी,अमित गुप्ता मयंक, मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार राठी,प्रदीप,सौरभ, नरेन्द्र सिंह, परस जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें