बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र ढोडिया गांव के समीप गुरुवार को बाइक व साइकिल की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई।साइकिल सवार घर से धान का खेत देखने के लिए निकला था।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।ढोडिया गांव निवासी श्रीनाथ राम (55) अपने घर से धान की फसल देखने के लिए निकले थे।जैसे ही वह सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर पहुचे की विपरीत दिशा कमालपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में श्रीनाथ सड़क पर छिटकर दूर जाकर गिरे।जिससे वह बुरी तरह घायल होकर अचेत हो गए।आनन-फानन में परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सकलडीहा पहुचाया।जहा डाक्टर संजीव जायसवाल ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।पत्नी तारा देवी सहित चार पुत्रो शशि कुमार,शशिकांत,शशि प्रभात,शशि प्रकाश पुत्री सविता,सारिका कुमारी,चन्दा कुमारी,संगीता देवी। सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages