सकलडीहा सीएचसी पर रविवार को आयुष्मान भव अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।जिसमें 143 मरीजो ने पंजीकरण कराते हुए जांच और दवा ली।मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया।और सीएचसी पर मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओ का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तौर पर मनाया जा रहा है।केंद्र व प्रदेश सरकार आमलोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है।ऐसे में लोगो को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिले इसलिए स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया है।कहा कि इससे लोगो की स्वास्थ्य की जांच के साथ ही आयुषमान सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओ से लाभान्वित करने में भी आसानी होगी।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित किया है।इसी में आयुष्मान योजना शामिल है।इस योजना के तहत किसी गरीब को कर्ज लेकर इलाज कराने से मुक्ति मिली।इसके पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने सीएचसी पर मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।उपचार के लिए भर्ती मरीजों से जानकारी ली।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,एसीएमओ डॉ.आर. बी. शरण,चिकित्साधीक्षक डॉ. संजय यादव ने भी संबोधित किया।इस मौके पर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह,कमलापति पाण्डेय,नीरज सिंह बाला,सोनू सिंह,नवनीत प्रताप सिंह,सौरभ सिंह छोटू, विजय जायसवाल,रामजी ,डीके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें