अंग्रेजी गणित विज्ञान पर विशेष छात्रों पर दे ध्यान-प्राचार्य - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 16 सितंबर 2023

अंग्रेजी गणित विज्ञान पर विशेष छात्रों पर दे ध्यान-प्राचार्य

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा राजकीय अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में गणित,विज्ञान और अंग्रेजी के सहायक अध्यापक व प्रवक्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दूसरे दिन शुक्रवार को गणित प्रशिक्षण के सत्र के दौरान संदर्भदाता उषा सिंह,राजेश यादव एवं सुनील कुमार गुप्ता द्वारा संख्या पद्धतियों का शिक्षण तथा प्रदर्शन बीजगणित का शिक्षण सांख्यिकी और प्रायिकता की शिक्षा, समूह कार्य तथा ज्यामिति का शिक्षण,क्षेत्रमिति पर प्रशिक्षण दिया गया।विज्ञान प्रशिक्षण सत्र के दौरान संदर्भदाता विमल कुमार केसरी व पद्मश्री द्वारा आनुवंशिकी एवं विकास शिक्षण विद्युत व विद्युत चुम्बकीय प्रभाव शिक्षण कार्बन एवं यौगिक शिक्षण संबंधी कठिन अवधारणाओं पर प्रशिक्षण दिया गया।अंग्रेजी के अंतर्गत संदर्भ दाता मोनिका जायसवाल,अविचल प्रताप सिंह,प्रीति राय द्वारा विषय से संबंधित राइटिंग स्किल,इंग्लिश परोनाउंसिएशन,इफेक्टिव स्पीकिंग स्किल,ए लैंग्वेज गेम्स एंड टू ईएलटी के बारे में बताया गया।प्राचार्य डॉ0माया सिंह प्राचार्य द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान ही जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश द्वारा शिक्षकों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया।उन्होंने मोल,पदार्थ की अवस्था,वाष्पोत्सरजन पदार्थ क्या है एटम क्या है सहित गणित विषय के मूलभूत अवधारणाओं के बारे में शिक्षकों को बताया। समस्त कार्यक्रम की देखरेख प्रशिक्षण प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार एवं विषय प्रभारी बिजेंद्र भारती,संतोष कुमार गुप्ता द्वारा किया गया है। इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान डॉ0 रोशन सिंह,डॉ0 जितेन्द्र सिंह,डॉ0राजश्री सिह, प्रवीण राय, जयंत यादव, हरिवंश यादव, डॉ मंजु कुमारी, कमर अयुब मोहन गुप्ता सहित समस्त संकाय सदस्य एवं कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages